फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आम आदमी पार्टी ने तोशाम से दलजीत सिंह तालू को मैदान में उतारा

Thu, 12 Sep 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दलजीत।
विज्ञापन
भिवानी। आम आदमी पार्टी की पांचवीं सूची में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से दलजीत सिंह तालू को प्रत्याशी बनाया गया है। दलजीत सिंह इससे पहले पांच साल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल वे पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर हैं। दलजीत सिंह तालू गांव तालू के हैं।
विज्ञापन

वे दसवीं तक पढ़े लिखे हैं और आईटीआई पास हैं। दलजीत सिंह तालू 55 वर्ष के हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में वे पहली बार नए प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। अब तोशाम से भाजपा से श्रुति चौधरी, कांग्रेस से अनिरुद्ध चौधरी और जजपा से राजेश भारद्वाज और आम आदमी पार्टी से अब दलजीत सिंह तालू चुनावी मैदान में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें