फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: घायल करण ने 19 दिन बाद तोड़ा दम, काटने पड़े थे दोनों पांव, परिजनों ने शव रखकर जाम किया हाईवे

Tue, 16 Sep 2025 11:28 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

जमीनी विवाद में स्कॉर्पियो सवार दर्जनभर युवकों ने 29 वर्षीय करण सिंह श्योराण पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल करण ने 19 दिन बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक का शव एनएच पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूई में जमीनी विवाद में स्कॉर्पियो सवार दर्जनभर युवकों ने 29 वर्षीय करण सिंह श्योराण पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल करण को भिवानी, रोहतक और दिल्ली में इलाज के दौरान दोनों पैर काटने पड़े। 19 दिन बाद बीते रविवार को युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को न पकड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, जूईकलां पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते 28 अगस्त को जुई में जमीन विवाद के चलते 29 साल के करण सिंह श्योराण पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला किया था। जिससे करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: शराब के ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग, चिपकाया जय श्रीराम लिखा पोस्टर, मौके से हुए फरार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें