फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को फोन कर कर रहे थे परेशान, एएसआई अमिता ने पीड़ित बनकर आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
दुर्गा शक्ति रेपिड एक्शन टीम द्वारा लड़की को परेशान करने वाला पकड़ा गया युवक। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। मैडम प्लीज मेरी हेल्प करो मैं बड़ी मुश्किल में हूं। मेरी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर दी है। मेरे पास तीन दिन से लड़कों के अश्लील फोन आ रहे हैं। मुझे बचाओ... यह गुहार एक लड़की ने दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन टीम की इंचार्ज एएसआई अमिता के पास लगाई। इसके बाद दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन टीम ने योजना बनाकर आरोपी को ग्वार फैक्टरी क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी युवक को जैन चौक पुलिस के हवाले किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का हिसार के बरवाला क्षेत्र के एक गांव का है, जो यहां किराये पर रहते हुए एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जैन पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की लड़की ने बताया कि वह बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। पिछले 10 दिन से उसकी किसी ने फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसके नीचे उसका मोबाइल नंबर भी लिख दिया। उसकी आईडी हैकर ने उसे कॉल गर्ल्स बता दिया। इसके बाद पिछले तीन दिनों से अलग-अलग नंबरों से कुछ युवक उसे फोन पर परेशान कर रहे हैं। जब वह परेशान हो गई तो इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद लड़की ने महिला हेल्पलाइन नंबर मिलाकर भी मदद मांगी। मामला दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन टीम के सामने आया। टीम इंचार्ज अमिता ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पहले लड़की से बात की और फिर आरोपी युवक को जाल बिछाकर पकड़ लिया। इस मामले में जैन पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि लड़की और आरोपी युवक की फोन पर की गई चैट की जांच की जा रही है। फिलहाल लड़की की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्लान बना इस तरह पकड़ा आरोपी
टीम इंचार्ज एएसआई अमिता पीड़ित लड़की से आरोपी युवक का नंबर लिया। इसके बाद अमिता ने एचसी मीनू की युवक से पीड़िता लड़की बनकर बात कराई। इस पर युवक फोन पर ही अश्लील बातें करने लगा और उसे ग्वार फैक्टरी क्षेत्र में बुला लिया। इन बातों को रिकार्ड करने के बाद टीम ने अगला कदम उठाया। टीम इंचार्ज एएसआई अमिता खुद मुंह पर कपड़ा बांधकर सिविल ड्रेस में लड़के की बताई गई जगह पर पहुंची। युवक के पास आते ही टीम ने इशारा पाकर उसे धर-दबोचा। उसके मोबाइल फोन को चेक किया तो लड़की के साथ की गई चैट भी मिली। इन बातों को रिकार्ड किए जाने के बाद ही टीम ने अगला कदम उठाते हुए उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें