फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डंडे से हमला कर युवक के तोड़े दोनों पैर, आरोपी पर केस दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अस्पताल में दा​खिल हमले में घायल युवक।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के दिनोद रोड बालाजी कॉलोनी में वीरवार को रंजिश के चलते एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। युवक को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उसके पैरों का ऑपरेशन किया गया। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना चार सितंबर को शाम की है। दिनोद रोड बालाजी कॉलोनी निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। करीब एक साल बाद वह हिसार से अपने घर लौटा था। घटना के समय वह अपने मकान से सटे खाली प्लॉट में बैठा था। इसी दौरान गली में रहने वाला सुरेंद्र हाथ में बांस का डंडा लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में शुभम के दोनों पैरों और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुरेंद्र वहां से भाग गया। घायल शुभम को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें