तोशाम। बस स्टैंड के पास स्थित एक कैफे में गांव धारण निवासी 22 वर्षीय अमन ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह कैफे संचालक ने उसे फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार धारण निवासी अमन नौकरी की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार रात वह कैफे में रुका हुआ था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब कैफे संचालक ने उसे देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद कैफे संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।