फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवासा के समीप सड़क किनारे युवक पर गिरा पेड़, मौत

विज्ञापन
रिवासा के समीप युवक पर गिरा कीकर का पेड़। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान गांव रिवासा के समीप कीकर का पेड़ टूटकर एक युवक पर जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ तले दबे युवक के शव को बाहर निकाला। वहीं सड़क पर गिरे पेड़ को एक तरफ कर रास्ता खुलवाया। मृतक युवक की पहचान भिवानी के कीर्तिनगर वासी 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दीपक तोशाम की तरफ से बाइक पर भिवानी आ रहा था। गांव रिवासा के समीप बारिश के दौरान अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी और शौच के लिए पेड़ के समीप गया था। इसी दौरान बारिश में पेड़ उसी पर आ गिरा। जिसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और उसे लेकर तोशाम अस्पताल पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हैं वहीं मृतक के परिजनों को भी इस संबंध में पुलिस ने सूचना दी है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें