फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से पैदल घर जा रही महिला को मारी वाहन ने टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग स्थित गांव प्रहलादगढ़ में पुल के पास खेत से पैदल अपने बेटे के साथ घर लौट रही महिला को भिवानी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रहलादगढ निवासी दीपक ने बताया कि रविवार को वह अपनी माता गीता और भाई सुखबीर के साथ रविवार दोपहर को खेत से पैदल घर लौट रहे थे। जब वे प्रहलादगढ़ में पुल के पास पहुंचे तो भिवानी की तरफ से तेज रफ्तार एक वाहन आया और सीधे उसकी मां को टक्कर मार दी। वाहन उसकी मां के ऊपर से गुजर गया और फिर वाहन चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। उसके भाई ने वाहन चालक की पहचान की।
महिला को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। सदर पुलिस ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतका के बेटे दीपक की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें