फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मौसी की शादी में ननिहाल आए तीन साल के बच्चे की आंगन के हौद में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तालू में अपनी मौसी की शादी में ननिहाल आए तीन साल के दिशांत की मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आंगन में बने पानी के हौद में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को हौद से बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दिशांत के पिता रवि, जो गुरुग्राम के धनकोट निवासी और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं ने बताया कि उनका बड़ा बेटा दिशांत और छोटी बेटी हैं।
गत 25 जनवरी को उनकी पत्नी शादी में आई हुई थी। मंगलवार को दिशांत आंगन में खेल रहा था तभी लगभग आठ से दस फीट गहरे पानी के हौद में गिर गया। शादी के माहौल में काफी देर बाद बच्चे पानी के हौद में गिरने का पता चला। रवि ने बताया कि तीन साल का मासूम दिशांत उनका इकलौता बेटा था। उसकी इस अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। आगामी आठ फरवरी को दिशांत की मौसी की बारात आने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें