फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी क्रॉप कटिंग में अनियमितताओं की जांच : एसडीएम

Mon, 29 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव देवावास में फसल खराबे के आकलन को लेकर बीमा कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की शिकायत की सूचना मिलने पर एसडीएम रवि मीणा ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को गांव देवावास में किसानों द्वारा करवाए गए बीमे को लेकर फसल खराबे दिखाने को लेकर बीमा कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा क्रॉप कटिंग करते समय वजन में भारी अनियमितता करने की शिकायत आई थी। तत्पश्चात कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में बीमा कम्पनी के कर्मचारी द्वारा की गई अनियमितता को जाना। साथ ही मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।
एसडीएम रवि मीणा के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक को किसानों की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने निर्देश दिए। इसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय गठित की गई। कमेटी में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, उप-मंडल कृषि अधिकारी, भिवानी और जिला स्तरीय बीमा कंपनी का एक प्रतिनिधि बतौर सदस्य शामिल हैं। कमेटी सभी रिकॉर्ड और तथ्यों की समीक्षा करेगी और किसानों से भी मिलेगी।
विज्ञापन


बीमा कम्पनी के कर्मचारी द्वारा क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रवि मीणा, एसडीएम, तोशाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें