फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहतक पीजीआई की टीम बुलाकर कराया रोहित के शव का दोबारा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। दक्षिण अफ्रीका में मृत मिले गांव मनफरा निवासी 24 वर्षीय रोहित के शव का बुधवार को पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की शिकायत पर रोहतक पीजीआई की टीम को भिवानी बुलाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद पैतृक गांव मनफरा में रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रोहित दक्षिण अफ्रीका में एबल सीमैन के पद पर तैनात था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मंगलवार को परिजन रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने के लिए डटे रहे लेकिन वहां प्रक्रिया नहीं हो सकी। इसके बाद बुधवार को वे शव लेकर पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और लोहारू पुलिस को शिकायत दी।
लोहारू थाने के जांच अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के शीप में रोहित की मौत हुई थी। 23 सितंबर को वहां उसका पोस्टमार्टम हुआ था। परिजनों की मांग पर चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर रोहतक पीजीआई की टीम को पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज भिवानी बुलाया गया और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


2023 में मर्चेंट नेवी में गया था रोहित
गांव मनफरा निवासी अनिल ने बताया कि रोहित ने 2023 में चेन्नई की शिपिंग मैनेजमेंट डॉल्फिन कंपनी में मर्चेंट नेवी की नौकरी शुरू की थी। वह चार महीने घर रहता था और चार महीने ड्यूटी पर रहता था। 22 अगस्त को वह ड्यूटी के लिए घर से निकला और 25 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका पहुंचा। अनिल के अनुसार 14 सितंबर को परिवार को फोन पर सूचना दी गई कि रोहित ने पश्चिमी अफ्रीका में जहाज के अंदर 13 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कंपनी मौत के हालात स्पष्ट नहीं कर पा रही
मृतक के ताऊ बंसीलाल ने बताया कि 14 सितंबर को शिपिंग कंपनी ने परिवार को रोहित की मौत की सूचना दी थी। कंपनी अधिकारियों ने आत्महत्या का दावा किया था। इसके बाद उन्होंने रोहित के साथ काम करने वाले चरखी दादरी निवासी कैप्टन मोहित से बात की तो उसने हत्या की बात कही। परिजनों ने कंपनी से घटना के समय की तस्वीरें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी लेकिन उन्हें कोई जानकारी नही दी गई।
अनिल ने बताया कि कंपनी जहाज में फंदा लगाने की बात कह रही है लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर रही कि फंदा कहां लगाया गया था। कैप्टन मोहित ने परिजनों को बताया था कि उसने रोहित का शव देखा था और उसके गले पर कोई निशान नहीं था। इसी कारण शव को मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे रोहतक पीजीआई ले जाया गया और बुधवार को भिवानी लाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने विदेश मंत्रालय से जांच की मांग की
ताऊ बंसीलाल ने कहा कि उनका भतीजा रोहित आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी मौत की कोई दूसरी वजह है जिसे कंपनी छिपा रही है। इसी सच्चाई का पता लगाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। चाचा अनिल ने भी रोहित की मौत में साजिश की आशंका जताते हुए विदेश मंत्रालय से जांच कराने की मांग की है। रोहित परिवार में छोटा था। उसका बड़ा भाई राहुल शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें