फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब पीते समय हुए झगड़े में आरा मशीन मजदूर ने साथी को उतारा मौत के घाट

Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जुई मार्ग पर स्थित आरा मशीन पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम में जूई मार्ग पर स्थित आरा मशीनों पर कार्यरत मजदूरों में शराब पीते समय आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक मशीन मजदूर ने अपने साथी के सिर में नुकीले हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार को लेकर मौके से फरार हो गया।

मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाल दिनेश, सोनू, अंकित व सतपाल आरा मशीनों पर काम करते हैं। चारों एक ही मकान में रहते थे। शनिवार दोपहर को अंकित व सतपाल खाना खाने के लिए बाहर चले गए।



दिनेश व सोनू मकान में बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीते समय दिनेश व सोनू में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू ने दिनेश के सिर में नुकीले हथियार से वार कर दिया। वार करने के बाद सोनू मौके से हथियार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


अंकित व सतपाल ने बताया कि वे चारों साथ में रहते थे। शनिवार दोपहर में वे खाना खाने चले गए। जिसके बाद शराब पीते समय सोनू व दिनेश में कुछ कहासुनी हो गई। इसमें सोनू ने घटना को अंजाम दे दिया। सोनू ने अपने ही साथी दिनेश (26) को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन




सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक के साथी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें