फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तकनीकी कार्य करते समय वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस में लगी आग

Mon, 19 May 2025 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग बुझाते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज बस में तकनीकी कार्य के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते चंद मिनटों में आग से बस का अधिकतर हिस्सा जल गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से रोडवेज की दो से तीन अन्य बसों व स्टोर का सामान भी बच गया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। रोडवेज कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किया।
रोडवेज कर्मशाला के फोरमैन संदीप कुमार व सुपरवाइजर नरेंद्र दिनोद ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे जब कर्मचारियों की छुट्टी का वक्त हो चला था तो इसी दौरान एक नई बस में अचानक ही आग लग गई। ये बस तकनीकी खराबी के चलते ठीक होने के लिए कर्मशाला में लाई गई थी।
विज्ञापन

सुबह कर्मचारियों ने इस बस पर काम भी किया था। लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इस बस के पास तीन अन्य बस भी खड़ी थी, जिन्हें इस हादसे से दूर ले जाकर बचाया गया। जिस जगह पर बस में आग लगी थी, उसी जगह पर कर्मशाला का स्टोर भी है। आग स्टोर तक पहुंचती इससे पहले ही रोडवेज कर्मचारियों व दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

छोटे दमकल सिलिंडरों से भी पाया आग पर काबू
बस में आग लगने के हादसे के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने बसों में फायर सेफ्टी के लिए प्रयोग किए जा रहे छोटे दमकल सिलिंडरों का भी आग पर काबू पाने में प्रयोग किया। रोडवेज कर्मचारियों की सूझबूझ से ही आग से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर बस की आग स्टोर व अन्य बसों तक पहुंच जाती तो इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता और नुकसान भी बढ़ जाता।
विज्ञापन


वर्कशॉप में अचानक ही एक बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। दमकल की दो गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया है। इस हादसे की सूचना रोडवेज के उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। -संदीप कुमार फोरमैनए रोडवेज कर्मशाला भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें