भिवानी। शहर के विद्यानगर में निजी बैंक कर्मचारी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मामले में कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार विद्यानगर निवासी मंदीप (30) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मंदीप निजी बैंक में कार्यरत था। मृतक विवाहित था। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के भाई संदीप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।