फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीएमओ के नोटिस के बाद एक फिजिशियन ड्यूटी पर लौटे, जांच टीबी के मरीज

Sat, 01 Apr 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में शनिवार को एक फिजिशियन छुट्टियां पूरी होने से पहले ही ड्यूटी पर लौट आए। उन्होंने टीबी विभाग में बनी ओपीडी में मरीजों की जांच की। साथ ही अस्पताल में फिजिशियन कक्ष में मेडिकल ऑफिसर ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि शनिवार को ओपीडी में करीब 600 तक मरीज ही स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंचे। इनमें से फिजिशियन से जांच करवाने करीब 110 मरीज आए, अधिकतर मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की दिक्कत थी। जिन्हें चिकित्सक ने दवा के साथ सावधानी रखने का परामर्श दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अस्पताल के तीनों ही फिजिशियन छुट्टी पर थे, जिनकी सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ओपीडी और आपातकालीन विभाग पहुंचे। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और पीएमओ को तीनों चिकित्सकों को एक साथ छुट्टी देने का कारण बताया नोटिस भी जारी किया। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फिजिशियन डॉ. धर्मेंद्र अस्पताल में पहुंचे और टीबी विभाग में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का परामर्श दिया। वहीं मेडिकल ऑफिसर ने नागरिक अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष की ओपीडी में करीब 110 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा और जांच का परामर्श दिया।
बंद पड़ी मशीनें बढ़ा रही परेशानी
अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राज दिसोदिया का तबादला होने के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र सील कर दिया है। अस्पताल में अल्ट्रासांउड सुविधा न होने की वजह से वे बाहर सामान्य अल्ट्रासाउंड के 600 और रंगीन अल्ट्रासाउंड के 1500 से 2000 रुपये चुका रहे है। अस्पताल की लैब में रखी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन करीब दो माह से खराब होने की वजह से उनके जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

जीवन रक्षक दवाइयों का टोटा
नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी पर भी दवाइयों का टोटा है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवा नहीं है, जिसमें गैस, बीपी, कफ सिरप, एंटी एलर्जी क्रीम, मानसिक रोग, आंखों व कान की दवाइयां शामिल है। इसमें सेफेक्सीम टैबलेट, ओफ्लोक्सासिन टैबलेट, सिल्वर सल्फाडाइजिन क्रीम, डाइक्लोफिनेक जैल, सिप्रोफ्लोक्सासिन आई ड्रॉप, ओमेप्राजोल कैप्सूल, रैनिटिडिन टेबलेट, एंटी एलर्जी क्रीम, कफ सिरप आदि उपलब्ध नहीं है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के चिकित्सक का तबादला हो गया है, जिसके कारण सेवाएं बंद है। फिजिशियन छुट्टी पर जाने के कारण मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एक फिजिशियन वापस ड्यूटी पर आ चुके है, जोकि टीबी ओपीडी में सेवाएं दे रहे है।
विज्ञापन

- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें