फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाराष्ट्र के मानिकडोह से भिवानी चिड़ियाघर आएगा तेंदुआ का जोड़ा

विज्ञापन
भिवानी का लघु चिड़ियाघर 
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में जल्द तेंदुआ का जोड़ा लाने की तैयारी है। महाराष्ट्र के मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र से जोड़ा लाने का प्रस्ताव केंद्रीय जू प्राधिकरण के समक्ष भेजा जा चुका है, मंजूरी मिलने के बाद इसे 1476 किलोमीटर की दूरी तय कर करीब 28 घंटे में सड़क मार्ग से भिवानी लाया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि तेंदुआ के जोड़े के बदले भिवानी चिड़ियाघर से कोई वन्य जीव दूसरी जगह नहीं भेजा जाएगा। महाराष्ट्र का मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र पुणे जिले के जुन्नर में स्थित है और क्षेत्र के किसानों की ओर से बनाया गया है। यहां रेस्क्यू किए गए तेंदुओं को रखा जाता है। भिवानी चिड़ियाघर में तेंदुआ का बाड़ा पिछले करीब छह माह से खाली है।
भिवानी में लघु चिड़ियाघर की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। वर्ष 2006 में तत्कालीन मंत्री किरण चौधरी ने इसका पुनर्निर्माण करवाकर नाम चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर रखा। फिलहाल यहां बब्बर शेरों का कुनबा है जिसमें चार वयस्क और पांच शावक हैं। करीब एक साल पहले नालंदा, बिहार के जू से मादा बब्बर शेर बिटू को यहां लाकर सिंघम के साथ रखा गया था।
विज्ञापन

सिंभा और गीता से सिंघम पैदा हुआ था। गीता ने 23 अक्तूबर 2025 को दूसरी बार पांच शावकों को जन्म दिया था जिनमें दो नर और तीन मादा हैं। अब ये शावक एक साल के होने जा रहे हैं। दर्शकों के लिए सिंभा, गीता, सिंघम और बिटू को खुले बाड़े में छोड़ा जाएगा जबकि पांच शावकों को फिलहाल अंदर के बाड़े में ही रखा जाएगा।

सप्ताहभर बिना टिकट देख सकेंगे वन्य जीव
लघु चिड़ियाघर में वर्ष 2008 में छोटे बच्चों के लिए दो और वयस्कों के लिए पांच रुपये टिकट शुरू की गई थी। वर्ष 2012 में दरें संशोधित कर बच्चों के लिए पांच और वयस्कों के लिए 10 रुपये कर दी गईं। फिलहाल बच्चों के लिए 20 और वयस्कों के लिए 30 रुपये टिकट है। वन्य प्राणी विभाग के आदेश पर 2 से 8 अक्तूबर तक दर्शक लघु चिड़ियाघर का मुफ्त भ्रमण कर सकेंगे।


लघु चिड़ियाघर भिवानी में महाराष्ट्र के मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र से तेंदुआ का जोड़ा लाने का प्रस्ताव केंद्रीय जू प्राधिकरण के समक्ष भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद तेंदुआ को भिवानी लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तेंदुआ के लिए बाड़ा पहले से बना हुआ है। 2 से 8 अक्तूबर तक वन्य प्राणी जीव जागरूकता सप्ताह के तहत लघु चिड़ियाघर का भ्रमण पूरी तरह मुफ्त रहेगा। - देवेंद्र हुड्डा, वन्य निरीक्षक एवं इंचार्ज, चौधरी सुरेंद्र सिंह लघु चिड़ियाघर भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें