फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। गांव इंदीवाली निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र का कस्बा जूई के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से असामयिक निधन हो गया। वह बाइक पर घर से खेत जा रहे थे।
सड़क हादसे की सूचना कैरू पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार सुबह ही जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र बुधवार सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक पर घर से खेत जा रहे थे। जब वह जूई के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उनका मौके पर ही निधन हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी हितेंद्र ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे विक्रम के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें