फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ी में पिंजरे में रखे थे गीदड़ और लंगूर, दो शिकारी काबू

विज्ञापन
गाड़ी से बरामद किया लंगूर। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक रोड स्थित गांव निनान वाटर वर्कर्स के सामने झुग्गी झोपड़ियों के अंदर शुक्रवार सुबह वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गो सेवकों की सूचना पर पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने झुग्गी-झोपड़ी से पिंजरे में एक गीदड़ और लंगूर को बरामद किया। वहीं टीम ने दो आरोपियों को भी मौके से पकड़ा। फिलहाल वन्य प्राणी विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

गोरक्षा दल भिवानी के अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य बंसी, गोलू, साहिल और टीला पहलवान को भनक लगी थी कि एक गीदड़ और लंगूर को झुग्गी झोपड़ी में रखा हुआ है। सूचना पर वन्य प्राणी विभाग की टीम पुलिस के साथ झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची, जहां पर दो लोगों द्वारा पकड़े गए गीदड़ के बच्चे व एक लंगूर को पिंजरे से बरामद किया। पूछताछ के दौरान इन जीवों के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद आरोपियों से वन्य जीवों को पकड़ने में इस्तेमाल करने वाले करीब 24 शिकंजे भी बरामद किए हैं। संजय परमार ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियाें में रहने वाले कुछ लोग वन्य जीवों का अवैध शिकार करते हैं। वन्य प्राणी विभाग की दोनों जीवों के पुनर्वास और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएगा। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर देवीलाल ने बताया कि गोसेवकों की सूचना पर वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पुलिस की मदद लेकर दो लोगों को मौके से पकड़ा है। फिलहाल इस संबंध में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।

झुग्गियों से बरामद किया गया गीदड़।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें