फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रतिभा खोज कार्यक्रम में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
सीबीएलयू में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में ने संगीत, नृत्य, अभिनय, फाइन आर्ट्स और साहित्य जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणवी कला व संगीत में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

ओल्ड कैंपस स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व रजिस्ट्रार व डीन प्रो. जितेंद्र कुमार भारद्वाज, डीन एकेडमिक प्रो. डीके मदान, प्रो. मयंक किंगर, परफॉर्मिंग एवं विजुअल आर्ट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. हुकमचंद, फाइन आर्ट्स विशेषज्ञ पुरुषोतम दास, युवा कल्याण विभाग की निर्देशक डॉ. सोनल शेखावत ने किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सोनल शेखावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के कुशल निर्देशन और रजिस्ट्रार प्रो. भावना शर्मा के प्रयासों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने थिएटर में हिंदी और हरियाणवी नाटक, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री और स्वरचित संवाद प्रस्तुत किए। संगीत विधा में हिंदी, हरियाणवी और शास्त्रीय गायन के अलावा हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और वाद्य वादन भी शामिल था। नृत्य विधा में हरियाणवी ग्रुप डांस, एकल और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए।
फाइन आर्ट्स और साहित्यिक विधाओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभाओं का पता लगाना और उन्हें निखारना है।
चयनित विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित युवा समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। संचालन हिंदी विभाग की प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमारी ने किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर ज्ञानेंद्र, रवि शर्मा, डॉ. दीपक कुमारी, डॉ. मूलराज, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें