फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए भिवानी में लगाया पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए लगाए गए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते उ
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली में 30 अप्रैल से 5 मई तक 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए 28 अप्रैल तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोच सत्यवान की देखरेख में लगाए गए प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र व उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर पहुंचे और खिलाड़ियों के रहने, खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने दी।
प्रशिक्षण शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीईओ सुभाष चंद्र व डिप्टी डीईओ शिवकुमार तंवर ने कहा कि भिवानी जिले ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में किया गया है। लड़कियाें की टीम कोच पूनम रोहतक, लड़कों की टीम कोच चीनू खरक है। वहीं प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर राजेश सिवाच को नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि भिवानी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से 10 लड़के व 11 लड़कियां हिस्सा ले रहे है। इस अवसर पर एईईओ डॉ. अनिल, प्रीतपाल डीपीई, देवेंद्र अत्री, अरविंद कौशिक, जीतपाल शर्मा, शैलेंद्र पीटीआई, राजेश सिवाच, मीनू पीटीआई बिठन, उर्मिला पीटीआई, विनोद बाला पीटीआई तिगड़ी, कमलेश पीटीआई, वीरेंद्र डीपीई मीरान, धर्मेंद्र पीटीआई खरियाबास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें