फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटाखे छोड़ने पर चालान कर बुलेट बाइक को किया जब्त

Fri, 23 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। सुरेंद्र चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बुलेट बाइक का नियमों का उल्लंघन करने व पटाखे छोड़ने पर 34 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और शोरगुल से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कूल बसों का भी चालान किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ उप निरीक्षक संजय ने बताया कि वे वीरवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक युवक की बुलेट बाइक को रोका। बाइक से पटाखों जैसी आवाजें आ रही थीं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 34 हजार रुपए का चालान काटते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया गया। पुलिस जांच में युवक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बुलेट पर लगाए गए पटाखों से अत्यधिक शोर निकलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया और युवक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
वहीं 2 स्कूल बसों की चेकिंग की गई। जिसमें एक बस ड्राइवर द्वारा वर्दी न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने सहित कई अनियमितता पाई गईं। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने 7500 रुपये का चालान किया। वहीं दूसरी स्कूल बस में ड्राइवर के पास ना कागजात व ना ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर पुलिस ने 24 हजार रुपये का चालान किया। ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि सुरेंद्र चौक पर वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुलेट से पटाखे छोड़ने, काली फिल्म लगाकर चलने और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें