फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में मोटर से पानी लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेत में सिंचाई के लिए मोटर से पानी लगाते समय करंट लगने से 51 वर्षीय किसान नरेश की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह तोशाम बाईपास स्थित घोड़ा पुलिया क्षेत्र में हुआ। करंट लगते ही किसान मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे परिजन आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश अपने खेत में मोटर चलाकर पानी लगा रहा था। इसी दौरान मोटर में आए करंट की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई संदीप के अनुसार मृतक नरेश दो बच्चों का पिता था। उसके बेटे आकाश के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें