फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर भेजा पर नहीं हुआ असर: फिर कूड़े के ढेर पर धरने पर बैठे पार्षद, नगर परिषद ने तत्काल करवाया साफ

Tue, 29 Jun 2021 12:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के भिवानी जिले में एक अनोखा धरना देखने को मिला। इस धरने का असर इतना हुआ कि नगर परिषद ने तत्काल कूड़े की सफाई करवा दी। दरअसल, यहां लघु सचिवालय के गेट नंबर तीन के पास खुले में कूड़ा पड़ा है। पार्षद ने इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इससे खफा पार्षद छाता लेकर कूड़े के ढेर पर ही धरना देने में जुट गए। धरने की जानकारी लगते ही नगर परिषद के अधिकारियों ने आनन-फानन कूड़े को वहां से हटवाया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफाई व्यवस्था से नाराज वार्ड नंबर 6 के पार्षद ईश्वर मान सोमवार को कूड़े के ढेर पर धरना देकर बैठ गए। धीरे-धीरे उनके समर्थन में और लोग भी कूड़े पर ही धरना लगाकर बैठ गए। जानकारी मिलने के बाद नगर परषिद की टीम वहां पहुंची और उन्हें मनाने का प्रयास किया, मगर कूड़ा उठाए जाने के बाद ही उन्होंने अपना धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


लघु सचिवालय के गेट नंबर तीन के पास ही सड़क के किनारे काफी दिनों से लोगों द्वारा खुले में ही कूड़ा डाला जा रहा था। यहां कूड़ा डालने का कोई प्वाइंट भी निर्धारित नहीं था। फिर भी आसपास के निजी अस्पतालों से निकलने वाला कचरा भी खुले में ही डाला जा रहा था। 

पार्षद ईश्वर मान ने पहले इस कचरे का वीडियो बनाकर नप अधिकारियों को भेजा। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे सोमवार सुबह 11 बजे कचरे के ढेर पर धरना लगाकर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। पार्षद को कूड़े के ढेर पर बैठा देख बदबू से परेशान आसपास के लोगों ने भी कूड़े के ढेर पर उनके साथ बैठकर समस्या समाधान की मांग उठाई।  
विज्ञापन


जहां खुद अफसर बैठ रहे, वहां भी सफाई नहीं
कूड़े पर धरना देकर बैठे पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर परिषद स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन जहां पर प्रशासन के आला अधिकारी व न्यायाधीश एवं अधिवक्ता बैठते हैं। वहां पर गंदगी फैली हुई है। लघु सचिवालय परिसर के आसपास व पंचायत भवन के कोने पर काफी लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा है। मगर यहां पर न तो कोई डस्टबिन रखे हैं और न ही कूड़ा डालने का यहां कोई निर्धारित स्थान है, मगर फिर भी लोग यहां गंदगी फैला रहे हैं। साफ सफाई की तरफ प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन

नप सफाई कर्मचारियों ने दो घंटे में फुटपाथ से उठा दिया कूड़ा

धरने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन व एक लोडर और दो ट्रैक्टर कूड़ा उठाने के काम में लग गए। करीब दो घंटे तक लगातार सफाई कर्मचारियों ने यहां से कूड़ा उठाया। करीब सात से आठ ट्रॉली कूड़ा मौके से उठाया गया।

दो बार इस्तीफा भी दे चुके हैं मान
ईश्वर मान लगातार छठी बार पार्षद हैं। अब तक जनहित व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दो बार अपने पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और डीसी की गाड़ी के आगे भी लेट गए। फर्जी वोटर कार्ड बनाए जाने के मामले में भी पार्षद ईश्वर मान ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर अर्ध नग्न होकर धरना दिया था। इसी तरह वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने के मामले में भी आंदोलन किया। बिजली, पानी की समस्या को लेकर भी काफी आंदोलन कर चुके हैं। 
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के समीप कूड़े को उठा दिया है। हमारे पास फोन आया था। जिसके बाद ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठान के कार्य में लगाया गया। नगर परिषद शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है, मगर शहरवासियों का भी दायित्व बनता है कि वे निर्धारित जगह पर ही कूड़ा डालें। - संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें