फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसान संगठनों व टावर कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत

Sun, 14 Sep 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव प्रहलादगढ़ में ग्रामीणों को संबो​धित करते कामरेड ओमप्रकाश। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रहलादगढ़ के किसान रमेश यादव के मामले को लेकर किसान संगठनों, प्रहलादगढ़ के ग्रामीणों की 21 सदस्यीय संयुक्त कमेटी और एनआरएसएस ट्रांसमिशन टावर कंपनी के अधिकारियों के बीच धरना स्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।
विज्ञापन

बातचीत में मौखिक तौर पर सहमति बनी कि गांव के किसानों द्वारा कंपनी के कार्य में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसान रमेश यादव के खिलाफ सदर थाने में दर्ज एफआईआर रद्द करने, किसानों को बाजार भाव पर फसल मुआवजा देने, प्रयोग किए हुए खेत को पहले जैसा समतल करने और रमेश यादव को कुछ आर्थिक मदद देने पर सहमत हैं। हालांकि कंपनी अधिकारियों ने कहा कि उनकी यह सहमति उनके उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही लागू होगी।
17 सितंबर को धरना स्थल पर किसानों, ग्रामीणों और चौगामा खाप की महापंचायत होगी जिसमें कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का ठोस निर्णय लिया जाएगा। पीड़ित किसान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर प्रहलादगढ़ गांव की तरफ से सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, वीरेंद्र नंबरदार, सुभाष यादव, रमेश यादव का बेटा हेमंत यादव सहित कमेटी के सदस्य और किसान सभा जिला प्रधान रामफल देशवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें