फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में भंडारा और संत समागम 29 काे

Tue, 16 Dec 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जहगगिरि आश्रम में गंगाजल की पूजा अर्चन के दौरान मौजूद डॉ. अशोक गिरि महाराज व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में श्रीश्री 1008 परमहंस बाबा जहरगिरि दातार की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर 29 दिसंबर को वार्षिक भंडारा और संत समागम का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बनने वाला प्रसाद गंगाजल और शुद्ध घी से तैयार किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार से 19 हजार लीटर गंगाजल की पहली खेप आश्रम पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आश्रम पीठाधीश्वर और अंतर्राष्ट्रीय महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज ने गंगाजल की पूजा-अर्चना और आरती वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। डॉ. अशोक गिरि ने बताया कि वार्षिक भंडारे के लिए गंगाजल से प्रसाद बनाया जाएगा और हरिद्वार से सात-आठ चक्कर में गंगाजल आश्रम लाया जाएगा। भंडारे के बाद संत समागम का भी आयोजन होगा। 29 दिसंबर को सुबह सवा 10 बजे पूजा-अर्चन के बाद भट्ठी पूजन से भंडारा प्रसाद बनाने की शुरुआत होगी।
-
श्री हनुमत चरित्र कथा वाचन 21 दिसंबर से
21 से 25 दिसंबर तक कथा वाचक हरिओम भारद्वाज महाराज द्वारा भगवान हनुमान के दिव्य श्री हनुमत चरित्र कथा का वाचन किया जाएगा। कथा की शुरुआत 21 दिसंबर को सवा 10 बजे कलश यात्रा से होगी और कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरि, बाबा दशरथ गिरि सहित अन्य प्रमुख संत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें