फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सफाई कर्मचारी ने गमछे से फंदा लगा जान दी

Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में जांच करते  पुलिसकर्मी व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के विश्राम कक्ष में शुक्रवार सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस ने कार्यालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या का कदम पत्नी से अनबन के चलते उठाया है।
विज्ञापन

दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुबोध आरटीए भिवानी कार्यालय में पिछले सात वर्ष से कौशल रोजगार के तौर पर बतौर अस्थायी सफाई कर्मचारी तैनात था। मृतक के भाई अजय ने बताया कि पिछले करीब पांच दिन से वह अपने घर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसका भाई मानसिक तनाव में था।
शुक्रवार सुबह नौ बजे आरटीए कार्यालय खुलने के बाद जब कर्मचारी पहुंचे तो विश्राम कक्ष का लॉक अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने पर भी जब गेट नहीं खुला तो ऊपर से झांककर देखा तो सुबोध गमछे से बनाए फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद डॉयल 112 की टीम को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भाई अजय ने बताया कि वे चार भाई हैं। सुबोध दूसरे नंबर का था। दोपहर बाद शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

इस बारे में मामले के जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक की पत्नी नीलम के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें