फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किराये पर ली गई थार न लौटाने पर दर्ज कराया था लूट का केस

Mon, 13 Jan 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थार लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। एक व्यक्ति ने थार लूट की वारदात की झूठी कहानी पुलिस को दी थी। उसकी थार एक युवक किराये पर ले गया था। थार समय पर नहीं लौटाने पर उसने युवक पर फर्जी केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस ने आरोपी युवक की शिकायत पर थार मालिक और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में सिवानी क्षेत्र के भैरा गांव निवासी विवेक उर्फ चिन्नू ने बताया कि वह रोडवेज वर्कशॉप हिसार में अपरेंटिस कर रहा है। उसने 24 दिसंबर को पंचगांवा निवासी प्रदीप के माध्यम से एक थार को चरखी दादरी निवासी सोनू से 15 दिन के लिए किराये पर लिया था। इस थार को वह किसी कारणवश समय पर वापस नहीं कर सका। सोनू ने 11 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी।
उसे कहा था कि आज उसकी थार वापस दे जाएगा। इसके वह हिसार से थार के साथ अपने साथ एक स्कॉर्पियो ली। स्कार्पियो को उसी के गांव के अमित लेकर चला था। आरोप है कि चंदावास से जूई की तरफ निकले तो रास्ते में दो गाड़ी खड़ी थी। वहां पांच-छह लड़कों ने उन्हें रुकवा लिया।युवक हाथों में पत्थर और डंडे लेकर खड़े थे। उसने देखा कि थार मालिक सोनू और उसके साथ अन्य लड़के वहां खड़े थे। उसने गाड़ी रोकी तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस डर वे वह गाड़ी को भगा ले गया। इसी दौरान उसके पीछे स्कॉर्पियो भी दोस्त ने भगा दी थी। इसी दौरान उनके पीछे पुलिस की गाड़ी भी लग गई।
विज्ञापन

उसने पुलिस के डर से ढिगावा से मनफरा रोड पर थार खड़ी कर दी। फोन कर सोनू को बता दिया कि वह अपनी थार ले जाए। उसने अपने दोस्त अमित से पूछा कि वह कहां है। उसने बताया कि स्कॉर्पियो को लोहारू रोड पर ले गया है। उसके पीछे भी पुलिस लगी है। उसने स्कॉर्पियो को गिगनाऊ के पास एक वाटिका के सामने खड़ी कर छोड़ दिया और वहां से भाग गया।
सोनू का उनके पास फोन आया कि वह वहीं रुक जाए और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि सोनू ने षड्यंत्र के तहत उसके खिलाफ थार लूट का झूठा केस दर्ज करा दिया है। इस मामले की सच्चाई उसने पुलिस के सामने बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनू व उसके साथी पर संबंधित धाराओं के तहत ही पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें