भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की ऐच्छिक विषयों की परीक्षा बुधवार को हुई। इसमें नकल का एक केस दर्ज हुआ।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके और बोर्ड उपसचिव (संचालन) के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। रैपिड एक्शन फोर्स उड़नदस्ता हिसार ने नकल का एक केस दर्ज किया। अन्य उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बुधवार को सेकेंडरी की ऐच्छिक विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 902 विद्यार्थी शामिल हुए।