फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सदर थाने के सब इंस्पेक्टर सहित तीन पर दर्ज हुआ केस

Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कायला में खेत में काम करते समय एक व्यक्ति पर हमले के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया। इस पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब इस मामले में सदर पुलिस थाना के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर भूषण सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव कायला निवासी मनोज ने पुलिस को बताया था कि 22 मई 2023 की दोपहर तीन बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी अंगुली पर गंभीर चोट आई थी। आरोपियों ने उसे डंडों से काफी पीटा। उसके शोर मचाने पर शीला वहां आई थी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे इलाज के लिए पीएचसी खरक भेजा गया, जहां डॉक्टर नहीं मिलने पर उसे भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे एमएलआर के लिए वापस खरक पीएचसी भेजा गया था। वहां पर उसकी अगले दिन एमएलआर काटी गई। गंभीर चोट की वजह से 23 से 27 मई तक वह इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल रहा। 25 मई को उसके बाएं हाथ की अंगुली का ऑपरेशन हुआ।
सदर पुलिस को भी अस्पताल से इसकी सूचना गई थी। उसने पुलिस में अपने बयान भी दर्ज कराए। पुलिस ने उसके कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए और मौका के पुलिस को फोटो भी दिखाए गए थे। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया। इस मामले की सीएम विंडो भी लगाई गई। इसके बाद सदर पुलिस थाना में जाकर मामले में पूछा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर सकती। इसके बाद इसका अदालत में इस्तगासा डाला गया। न्यायालय ने इस संबंध में आरोपी ऋषिकांत, पवन और सब इंस्पेक्टर भूषण के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें