फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस और आरटीए की संयुक्त टीम ने शुरू किया हाईवे पर लावारिस पशुओं व वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान

Mon, 15 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धुंध की शुरुआत के साथ ही एसपी सुमित कुमार के निर्देशों के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को हाईवे पर लावारिस पशुओं और वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। सर्दी के मौसम में कोहरे और कम दृश्यता के चलते बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने आरटीए विभाग भिवानी के साथ मिलकर अभियान के दौरान हाईवे पर वाहनों, सड़क किनारे लगे पेड़ों, विद्युत खंभों, साइन बोर्डों, डिवाइडरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
रिफ्लेक्टर टेप लगाने का उद्देश्य यह है कि कोहरे या रात के समय वाहन चालक दूर से ही सड़क का मार्ग, अवरोध तथा मोड़ों को स्पष्ट रूप से देख सकें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सके। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। -संजय कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें