फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित शवगृह के बाहर खड़े मृतक आदित्य के परिजन व पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
भिवानी। घर से लापता 22 वर्षीय रेलवे कर्मचारी आदित्य की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में शनिवार को सदर थाना पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया। अब पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसमें मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। मृतक की माता सुमन ने बेटे के दो दोस्तों आयुष और कार्तिक पर हत्या की आशंका जताई है जिसके बाद सदर पुलिस थाना में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा आदित्य 18 फरवरी की शाम करीब सात बजे स्कूटी लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसकी नियुक्ति दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर थी। वह भिवानी रेलवे जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाला था लेकिन ट्रेन निकल चुकी थी। इसके बाद उसने सिटी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया मगर वहां से भी ट्रेन नहीं मिली। शिकायत के अनुसार इसके बाद आदित्य के दो दोस्त आयुष और कार्तिक उसे अपने साथ पार्टी करने के लिए ले गए। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। बाद में उसका शव जूई नहर में संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने जब दोनों दोस्तों से आदित्य के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिससे उनका शक और गहरा गया।
इस बारे में सदर थाने के जांच अधिकारी उग्रसेन ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को मृतक आदित्य के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। बहरहाल मृतक आदित्य की माता की शिकायत पर आरोपी आयुष व कार्तिक के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें