फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाराजा नीमपाल की 51 फीट की प्रतिमा लगेगी

Mon, 21 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 जाल वाली परस में  आयोजित  कार्यक्रम में मौजूद राजपूत समाज के लोग
विज्ञापन
भिवानी। दिल्लीपति राजपूत सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जयंती रविवार को टायान पाना स्थित जाल वाली परस में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेत्रपाल तंवर द्वारा भिवानी में महाराजा नीमपाल सिंह तंवर की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, एक हजार सीटों वाली आधुनिक लाइब्रेरी और संग्रहालय के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


समारोह स्थल को महापुरुषों की तस्वीरों से सजाया गया था। राजपूत समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंच से वक्ताओं ने उनके इतिहास, शासन और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। प्रमुख वक्ताओं में सूबेदार रंजीत सिंह परमार (कार्यवाहक प्रधान, परमार 84 खाप), नरेश तंवर (पार्षद प्रतिनिधि), डाॅ. एसएस शीलवंत (लेखक एवं निर्माता), मास्टर कर्मबीर सिंह तंवर तिगड़ानिया (अध्यक्ष, स्वधर्म शोध संस्थान), और विक्रांत तंवर (संरक्षक, सीएडब्ल्यूएस) शामिल रहे।

मास्टर कर्मबीर तंवर ने सम्राट अनंगपाल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति के गौरवशाली प्रतीक हैं। बैठक में शिक्षा, नेतृत्व, स्वरोजगार, राजनीति, संस्कृति, संगठन और परिवार जैसे विविध विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। समारोह के आयोजक नेत्रपाल तंवर ने घोषणा की कि भिवानी के संस्थापक महाराजा नीमपाल सिंह तंवर की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, विशाल जनपयोगी पुस्तकालय और संग्रहालय का निर्माण 26 फरवरी 2026 से पहले पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में सर्व समाज से तन, मन, धन और समय के रूप में सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए एक ज्ञापन तैयार कर संबंधित कमेटी को सौंपा जाएगा और निर्माण प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें