फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, शहर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हवन और भंडारे हुए वहीं युवाओं ने शहर में जुलूस भी निकाला। हनुमान की शक्ति और भक्ति का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

भिवानी एमसी कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में भारत माता सेवा मंडल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान की प्रतिमा के आगे 5 घी दीपक जला वैदिक संस्कृति के अनुसार राजेन्द्र शर्मा, सुमेर सैनी, नंद किशोर आर्य, पूरणमल शर्मा व पदम सिंह चौहान ने विधिवत रूप से की। महिलाओं ने गीत गाए और गायक हरीश कथूरिया, शरमेश देवी, सुनीता भाटिया ने गीत सुना कर सभी को मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के संयोजक एवम मंडल के प्रधान एडवोकेट पदम सिंह चौहान ने बताया कि हनुमानजी जन्मोत्सव एक हिन्दू पर्व है जो कि चैत मास की पूर्णिमा को उनकी ताकत और शक्ति के रूप की आराधना की जाती है। कार्यक्रम में शरमेश देवी, सुनीता भाटिया, एडवोकेट रीतू शर्मा, संतोष देवी, मंजुरानी, डिम्पी, नीलम देवी, मंडल नगर अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य, विद्यासागर आर्य, पुरनमल शर्मा, प्रह्लाद सिंह, महाबीर सिंह, सतपाल परमार, विजय गजवानी, ईस्टपाल, सुरेश कुमार, शंकरदास, दीपक, सतीश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें