फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम निर्मल नागर ने कार्यभार संभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम में एसडीएम निर्मल नागर ने कार्यभार संभाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
एसडीएम निर्मल नागर ने वीरवार को तोशाम में कार्यभार संभाल लिया। नागर 2013 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं। इससे पहले नागर सिरसा में एसडीएम व सीटीएम रेवाड़ी, कोसली, गन्नौर और महम में एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान समय निर्मल नागर महम में शुगर मिल के एमडी के पद पर कार्यरत हैं। राज्य सरकार द्वारा नागर को तोशाम के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एसडीएम ने कार्यभार संभालने के पश्चात कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभ पात्र को मिले, इसके लिए वे तत्पर रहेंगे। लोगों को बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने उपमंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता व उन्हें समय से पूरा करवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें