फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में शर्मिला ने प्रथम स्थान व प्रीति को द्वितीय स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता में शर्मिला प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने विचारों से सुरक्षा के प्रबंध एवं लोगों को सचेत करने के तरीके बताए। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की शर्मिला की पेंटिंग को प्रथम स्थान और प्रीति को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

वीरवार को वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, रोड सेफ्टी सीट बेल्ट लगाने, रोड संकेतकों पर लिखे नियमों का पालन करने, स्पीड को नियंत्रण में रखने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने का संदेश का देते हुए लोगों को जागरूक किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जरा सी असावधानी से न जाने कितने परिवारों को हर साल असीम वेदना एवं त्रासदी की पीड़ा सहन करनी पड़ती है। युवाओं का दायित्व है कि वे इसे समाजसेवा का अंग मानते हुए समय-समय पर सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर प्राचार्य व रोड सेफ्टी के संयोजक डॉ. एसके. मिश्रा, उपसंयोजक डॉ. प्रवीण गौड़, मेंबर डॉ. संजय गौड़, सुनीता चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें