फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति भेदभाव खत्म होगा, तभी बनेगी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति भेदभाव खत्म होगा तभी बात बनेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पंचायती राज संस्थानों की चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाने पर बल दिया। बुधवार को यहां पंचायत भवन में सर्च-राज्य संसाधन केंद्र, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिले के हर ब्लॉक की महिला पंच-सरपंचों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्च संसाधन केंद्र कुरुक्षेत्र की कॉर्डिनेटर ज्योति खनगवाल ने महिलाओं को बताया कि गांव को आदर्श गांव बनाने में महिलाएं बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं। सर्च के कार्यक्रम संयोजक रामेहर ने लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बताते हुए उनके व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और कानूनी सशक्तीकरण पर बल दिया। जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर ने पंचायत प्रतिनिधियों को घरेलू हिंसा कानून की जानकारी देने के साथ-साथ बाल यौन शोषण कानून और बाल विवाह से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देते हुए विस्तार से उनके अधिकारों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान अनेक महिला पंच-सरपंचों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें