फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान ने कहा साहब मैंने आरोपी को छोड़ा नहीं वह धक्का मारकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आला अधिकारियों ने होमगार्ड जवान से मांगी सफाई
विज्ञापन

भिवानी। चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में सोमवार को एक आरोपी को पकड़े जाने के बाद भागने की घटना को लेकर आला अधिकारियों ने होमगार्ड से जवाब मांगा। उधर, होमगार्ड के जवान का कहना है कि आरोपी चोरी की बजाय वहां अश्लील हरकत कर रहा था। महिला की शिकायत पर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसे धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में सोमवार सुबह एक महिला ने होमगार्ड जवान पुनीत वधवा पर चोरी के आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शहर थाना पुलिस व गृह रक्षी विभाग ने होम गार्ड जवान से जवाब मांगा। होमगार्ड जवान ने कहा कि आरोपी चोरी नहीं बल्कि अश्लील हरकत कर रहा था। जिसकी शिकायत वहां खड़ी एक महिला ने उससे की थी। महिला की शिकायत पर मैंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दो बार उसे धक्का मारकर फरार हो गया। मुझ पर कुछ लोगों ने आरोपी को भगाने का झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें