श्रद्धालुओं को दिलाई भ्रूण हत्या रोकने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
राधास्वामी संत कंवर साहब ने कहा कि संत का मार्ग कठिनाइयों का मार्ग जरूर है लेकिन सर्वश्रेष्ठ है। वे रविवार को दिनोद राधास्वामी सत्संग भवन में श्रद्धालुओं को पर्यावरण व जल के संरक्षण का महत्व बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई और इस बुराई के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा।
कंवर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि परमात्मा के नाम से द्रोह भी मत करो। उन्होंने कहा की संत का मार्ग कठिनाइयों का मार्ग जरूर है लेकिन सर्वश्रेष्ठ है। जगत और भक्त का बैर होता है। जब भी कोई भक्ति के रास्ते पर चलता है तो संसारी लोग उसे ताने मानते है कड़वे वचन बोलते है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था लेकिन मुझे सच्चे संत का साथ मिला। दुनियादारी के लोग नाम रूपी दौलत को नही जानते। पल-पल जीवन रूपी पूंजी घटती जा रही है लेकिन हम सौदे में घाटा खा रहे है क्योंकि सौदा सच्ची खरी वस्तु का नही करते। उन्होंने कहा कि हम अपने आप को चतुर बुद्धिमान मानते है गुरु को भी हम अपने जैसा साधारण इंसान मानने की भूल कर बैठते हैं।
फोटो नं: 11