फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज को अग्रसेन जयंती समारोह का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल समाज को अग्रसेन जयंती समारोह का दिया निमंत्रण
विज्ञापन

बहल। भिवानी में 20 सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के लिए समाज के लोगों ने बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने छिन्न-भिन्न हुए समाज को समानता, एकजुटता के सूत्र में पिरोकर एक नई दिशा दी थी। वे अहिंसा के समर्थक और जाति व्यवस्था के धुर विरोधी थे।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन में रविवार को आयोजित बैठक में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संगठन मंत्री अशोक मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल, पार्षद नरेन्द्र सर्राफ, मामनचंद अग्रवाल, विनोद मित्तल ने बतौर अतिथि शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि समाज की एकजुटता को फिर से कायम किया जाए ताकि समाज के गौरव को फिर से हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि भिवानी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुशील केडिया, पूर्णमल लालावासिया, घनश्याम ढाणा, ओमप्रकाश खावा, रामवतार बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आनंद पातवानिया, नरसिंह मिठी, मोतीलाल मंढोलीवाला, बजरंग चैहड़िया, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र लोहारू, अनुज बिडोलिया, सुरेश चैहडिय़ा, संजय चैहड़िया, मिंटू ईशरवालिया, अनिल राजगढिया, रिंकू मढानिया, गुंजन पातवानिया, सुमित भाटोलिया, पवन केडिया, अनिमेष केडिया, मनमोहन मित्तल, सुरेंद्र सिधनवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें