फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जज ने किया लोहारू कोर्ट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज ने किया लोहारू कोर्ट का निरीक्षण
विज्ञापन

लोहारू। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एवं इंस्पेक्टिंग जज रामेश्वर सिंह मलिक ने वीरवार को लोहारू कोर्ट का निरीक्षण किया तथा वकीलों के लिए नए चेंबरों की साइट प्लान की जानकारी ली। इस दौरान जस्टिस ने आर्किटेक्ट को चेंबरों के निर्माण के लिए अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में बिल्डिंग कमेटी के समक्ष देने के निर्देश दिए।
हाईकोर्ट के जस्टिस दोपहर बाद लोहारू कोर्ट में पहुंचे। यहां लोहारू बार के अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जस्टिस ने कोर्ट रूम में वकीलों की बहस के दौरान इंस्पेक्सन किया। वकीलों को साथ लेकर जस्टिस चेंबरों के लिए चिन्हित की गई साइट पर पहुंचे। यहां मौजूद बीएंडआर के अधिकारी, मुख्य आर्किटेक्ट, वकीलों के साथ उन्होंने मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पुराने चेंबरों से हटाकर नए चेंबर बनाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए नियम के अनुसार ही नए चेंबरों का निर्माण किया जाए तथा पुराने चेंबरों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सेशन जज एएस नारंग, पूर्व प्रधान आरके पावड़िया, पूर्व प्रधान शीशराम बड़दू, पूर्व प्रधान रघुबीर भालोठिया, दयानंद सांगवान, कर्णसिंह पूनिया, अतरसिंह मांढ़ी, संजीत भालोठिया, धर्मेन्द्र बोडलिया, सतीश, प्रीतपाल पावडिय़ा, सुमित, दयासिंह, सुरेन्द्र ओबरा, सुनील श्योराण सहित अनेक वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें