सेना में खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सेना में विभिन्न पदों की खुली भर्ती पुलिस लाइन में चार से 12 अक्टूबर तक की जाएगी। इस भर्ती में भिवानी के अलावा महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, और रेवाड़ी के युवा भाग ले सकेंगे। इस खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये जानकारी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी, लिपिक/ स्टोर कीपर, तकनीकी और दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण सैनिक ट्रैंडमैन पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.जेओआईएनआईएनडीआईएएनएआरएमवाईएनआईसीइन में पंजीकरण करवाएं। इच्छुक उम्मीदवारों का वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी वेबसाइट पर भर्ती की सभी शर्ते दी गई हैं, जिनको पूरा करना जरूरी है।