फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेश में सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड की परीक्षा में 9 नकलची पकड़े

Thu, 06 Mar 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर में वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की ललित कला व डीएलएड की परीक्षा हुई। अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कुल 9 नकलची पकड़े गए। सीनियर सेकेंडरी ललित कला विषय की परीक्षा में 17,961 तथा डीएलएड की आधुनिक भारतीय समाज की विशेषता विषय की परीक्षा में 1,249 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने हिसार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल का एक मामला दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां दो केस पकड़े गए। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में गठित अन्य उड़नदस्तों की ओर से अनुचित साधन के 6 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें