फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 लाख से ज्यादा का गबन कर वाहन कंपनी का कैशियर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वाहन विक्रेता कंपनी का कैशियर 82 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। पांच माह के अंदर यह धोखाधड़ी की गई। धोखाधड़ी केलिए फर्जी रिकार्ड बनाया गया। जिसमें कहीं एक ही एंट्री दो बार की तो कहीं फ्लूड लगाकर राशि को बढ़ा दिया गया। पुलिस ने वाहन विक्रेता कंपनी संचालक चिकित्सक डॉ. ईश्वर दास की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रघु हुंडई के संचालक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर दास ने बताया कि उसकी हुंडई कार की एजेंसी है। वह बाल रोग विशेषज्ञ है और रोहतक गेट पर अस्पताल है। जिससे कार एजेंसी पर ज्यादा समय नहीं दे पाता। डॉ. ईश्वर दास ने बताया कि उसने भारत नगर वासी हाल पालुवास मोड़ के पास किराये पर रहने वाले युवक गौरव सोनी को कैशियर रखा। डॉ. ईश्वर ने बताया कि गौरव का कार्य एजेंसी में आने कैश को प्राप्त कर रिकार्ड में एंट्री करना था। उसने जल्द ही उसका और सभी स्टाफ सदस्यों का विश्वास जीत लिया और अब विश्वासघात किया।
27 सितंबर को जब कैशियर गौरव ने मैनेजर चांदी राम को उस दिन की प्राप्त राशि तो मैनेजर को कैश कम होने का शक हुआ। जिस पर गौरव को सारा रिकार्ड अकाउंट विनीत से चैक करवाने को कहा। डॉ. ईश्वर दास ने बताया कि उसे भी सूचित किया गया। जिस वह भी पहुंचा। गौरव नेसारा रिकार्ड एकदम हमारे सामने नहीं रखा और कहा कि कुछ दिनों से व्यस्त होने के कारण रिकार्ड पूरा नहीं है। जिसके बाद 27 सितंबर का रिकार्ड व गल्ला चेक किया गया। जिसमें से दो लाख 95 हजार 233 रुपये कम मिले। गौरव कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब सभी रिकार्ड चेक कर रहे थे तो अचानक वह मौका पाकर भाग निका। जिसके बाद पिछला सारा रिकार्ड अकाउंटेंट और मैनेज से ऑडिट करवाया। जिसमें सामने आया कि 26 अप्रैल से 27 सितंबर तक 74 लाख 70 हजार छह सौ रुपये जमा नहीं करवाए गए है।
विज्ञापन

रिकार्ड मे कैशबुक चेक होने के बाद फर्जीवाड़ा करते हुए लॉकर की एंट्री एक ही दिन मे दूसरी बार दर्ज कर रखी है। 21, 22, 23 और 28 की एंट्री में फ्लूड लगाकर ओवरराइटिंग कर रखी है। 24, 29 और 30 अगस्त की रिकार्ड एंट्री को फ्लूड के सहारे ओवरराइट कर रखा है। कैशबुक मे फर्जी इंद्राज हेरा-फेरी से करके फर्जी इंद्राज किए हैं। करीब 82 लाख 13 हजार 833 रुपये का गबन अब तक सामने आ चुके हैं। ऑडिट अभी चल रही है और यह राशि अभी और बढ़ सकती है।
मामले में इंडस्ट्रीज एरिया थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत पर कैशियर गौरव सोनी के खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें