फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला और पूर्व विधायक डा. शंकर भारद्वाज के होर्डिंग पर फैंका गोबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। आम आदमी पार्टी के नेताओं के होर्डिंगों पर कालिख पोतने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि किसी ने कांग्रेस नेता कैथल विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज के होर्डिंग में लगे फोटो पर गोबर फेंका दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसकी पुलिस को शिकायत तो नहीं की है मगर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
नए बस स्टैंड से आगे हुडा मार्केट में पूर्व विधायक डा. शंकर भारद्वाज ने निर्मल कुटिया अपना कार्यालय बनाया हुआ है। कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगा है। जिसमें डा. शंकर भारद्वाज के अलावा कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला की फोटो लगी है। किसी ने होर्डिंग की फोटो पर गोबर फेंक दिया। मामले की सूचना पर मिलने पर कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और गोबर साफ करवाया। इस बारे में पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने बताया कि होर्डिंग जमीन से काफी ऊंचाई पर है। किसी ने जानबूझकर गोबर फेंका है। इस बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं कह सकते मगर अपने स्तर पर जांच की जा रही है कि यह किसने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग की फोटो पर पोती थी कालिख
पिछले सप्ताह गांव बापोड़ा में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल के राधा स्वामी सत्संग भवन रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास लगे होर्डिंग पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद अगले ही दिन होर्डिंग हटा दिया था। इसकी भी पुलिस शिकायत तो नहीं हुई मगर आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता अपने स्तर पर इसकी जांच में जुटे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें