फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रा सिस्टम बर्खास्त करने के लिए छात्रों ने किया हंगामा, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। छात्र संघ चुनाव में ड्रा सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। वैश्य कॉलेज में एकत्रित होकर विद्यार्थी चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी पहुंचे और यहां रोष जताते हुए रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने स्टाफ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्टाफ की ही हाजिरी 75 फीसदी नहीं होगी तो विद्यार्थियों की 75 फीसदी हाजिरी कैसे होगी। ऐसे में यह शर्त हटानी चाहिए। वीरवार को वैश्य कॉलेज में छात्र एकत्रित हुए। यहां छात्र संघ चुनाव के लिए लगाई शर्तों पर विरोध जताया। यहां से छात्र चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी पहुंचे और रोष जताने के बाद रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता सूर्या प्रताप, गौरव तंवर, शुभम तंवर, पंकज कसेरा, आशु लोहानी, सचिन सारसर, अमित आसलवास, करण सिंह ने कहा कि ड्रा सिस्टम गलत है। आरक्षित सीटों का विरोध करते हुए कहा की अगर कोई एससी और लड़की उम्मीदवार सीआर ही नहीं बनती है तो उन आरक्षित सीटों पर किस प्रतिनिधि का हक होगा। छात्रों ने ड्रा सिस्टम को बर्खास्त करने की मांग की है। विद्यार्थियों ने सवाल खड़ा किया कि 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता की शर्त रखी गई है जबकि 75 फीसदी हाजिरी तो स्टाफ की भी नहीं है। ऐसी शर्तें नहीं होनी चाहिए। छात्रों ने कहा कि शर्त है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार पर कोई पुलिस केस नहीं होना चाहिए। ऐसी शर्त विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता पंकज कसेरा व गौरव तंवर ने कहा की 12 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है और अभी तक प्रशासन द्वारा चुनाव लडने से संबंधित नियम सार्वजनिक नहीं किए है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ड्रा सिस्टम को बर्खास्त नहीं किया गया और उनको सभी मांगो को नहीं माना गया तो वे इन छात्र संघ चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर राकेश शर्मा, विवेक बुल्ला, निनी, सूरज, अमित रोहिला, कमल राजपूत, शुभम, विशाल, श्रीकांत, अरुण यादव, नितेश तंवर, आशु लोहानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें