फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद शुरू करने की मांग को लेकर भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों खरीद शुरू करने की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

लोहारू। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र की ढिगावा अनाज मंडी में सरसों की खरीद पुन: शुरू करने की मांग को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इकाई के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य की अध्यक्षता में चली इस पंचायत में तय किया कि जब तक राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा सरसों की खरीद पुन: शुरू नहीं की जाती, भाकियू किसानों के समर्थन में धरना जारी रखेगी।
पंचायत में जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि राज्य सरकार लोहारू, ढ़िगावा मंडी, जूई, बवानी खेड़ा और तोशाम के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि उक्त मंडियों के किसानों के सरसों खरीद के फार्म ना तो ऑनलाइन किए गए और ना ही उन्हें गेट पास के टोकन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिला उप प्रधान आजाद सिंह भूंगला ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी और किसानों की सरसों की पुन: खरीद शुरू नहीं की तो भाकियू आंदोलन करने पर मजबूर होगी। बाद में लोहारू के तहसीलदार ने मौके पर ढिग़ावा मंडी में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और किसानों ने उन्हें राज्य सरकार के नाम अपनी मांगों का एक ज्ञापन पत्र सौंपा। इस अवसर पर तोशाम से ताराचंद, रामानंद, मंदरूप, मांगेराम, राजेश शर्मा, दयांनद, रामपाल सहित अनके किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें