ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
चांग।
बीती रात हुई ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। ओलावृष्टि होने से गांव चांग क्षेत्र में टमाटर, तोरी, कपास व ज्वार की फसल में भारी नुकसान हुआ है। वीरवार को भी मौसम खराब होने की वजह से अपनी फसल खराब होने की चिंता किसानों है।
क्षेत्र में टमाटर की खेती करने वाले किसान बल्ली रंगा ने बताया कि प्रति एकड़ 40 हजार रुपये पर तीन एकड़ एक लाख 20 हजार में ठेके पर ली हुई थी। ओलावृष्टि होने से करीब लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान तीन एकड़ में हुआ है। तोरी की खेती करने वाले किसान संदीप ग्रेवाल ने बताया कि 45 हजार रुपये के हिसाब से 2 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई थी। एक एकड़ में तोरी व एक एकड़ में तोरी की बिजाई कर रखी थी। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से दो एकड़ में लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान रमेश ने बताया कि कर्जा लेकर तीन एकड़ जमीन सब्जी की बिजाई करने के लिए ठेके पर ली थी। फसल को मंडी भेजने का समय आया ही था, ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का सही आंकलन नही किया जा सकता है। जैसे जैसे सब्जी को धुप लगेगी ठीक वैसे वैसे नुकसान और बढे़गा। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
ओलावृष्टि से सब्जी हुई दागी
किसानों ने बताया कि तोरी, टमाटर की पर ओलावृष्टि होने से तोरी व टमाटर की फसल पर ओला गिरनेे से दागी हो गए है। धाग वाली फसल धूप लगने ने बिल्कुल खराब हो जाएगी। तोरी पर ओला लगने से काली व टमाटर पर सफेद दागी हो गए है। जैसे जैसे समय बीतेगा वैसे ही नुकसान बढ़ता जाएगा।