फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी सिंघल ने बीटेक में पाया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी सिंघल ने बीटेक में पाया गोल्ड मेडल
विज्ञापन

बहल
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज की पूर्व छात्रा साक्षी सिंघल ने बीटेक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साक्षी ने जीजेयू हिसार से बीटेक (आर्किटेक्ट) परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। साक्षी की सफलता पर उसे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने समानित किया है। साक्षी ने जीजेयू हिसार से आर्किटेक्ट की पढ़ाई करते हुए पांच वर्षीय (दस सेमेस्टर) कोर्स में हर बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा फाइनल परीक्षा में साक्षी ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल किया। साक्षी की सफलता पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने साक्षी को सम्मानित किया तथा उसे प्रोत्साहित किया। साक्षी की सफलता पर निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, वित्त अधिकारी मनीष खत्री, प्राचार्य डॉ. अरबिंदा शर्मा, प्रधानाध्यापक राजेश झाझड़िया समेत संस्थान के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें