फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को दिया न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को दिया न्योता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की 29 अप्रैल को जींद में ललकार रैली की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने कैरू का दौरा किया और सभी कर्मचारियों को रैली में बढ़चढ़ कर पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दौरे के दौरान रामजीवन, राजेश सभ्रवाल, सुखदर्शन सरोहा, राजेश यादव, संदीप पंघाल की अगुवाई में खंड कैरू के स्कूलों, खंड शिक्षा कार्यालय, आंगनबाड़ी कार्यालय में पहुंचे। सचिव राजेश सभ्रवाल ने बताया कि वर्तमान भाजपा की सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है, क्योंकि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हमारी सरकार बनते ही कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के समान वेतन मान देने, कैशलेस मेडिकल सुविधा न देने, समान काम समान वेतन न देने के खिलाफ हरियाणा प्रदेश के तमाम कर्मचारी जींद रैली को सफल बनायेंगे, जिसमें खंड कैरू व जिला भिवानी से हजारों की संख्या में कर्मचारी ललकार रैली में भाग लेंगे। मा. सुखदर्शन सरोहा ने बताया कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने बहुत से वादे किये गये थे, चुनाव से पहले बेरोजगारों से दो लाख प्रति वर्ष पक्का रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनते ही 25 हजार कच्चे कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखा दिया। सभी विभागों का सरकार द्वारा निजीकरण करके बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें