फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए 3950 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए 3950 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से पूरे प्रदेश में वर्ष 2018-19 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के दस खंडों में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया। जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला के प्राचार्य सुनील कुमार धाकड़ ने बताया कि परीक्षा की गोपनीयता को सुचारू रखने के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नियुक्त उच्चाधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गईं। प्राचार्य ने बताया कि जेएनवी चयन परीक्षा 2018 के लिए जिले के दस खंडों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्राचार्य सुनील कुमार ने भी चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक आने की संभावना है। मेरिट में जगह बनाने वाले 80 विद्यार्थियों को ही जेएनवी देवराला में एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। चयन परीक्षा 2018 के लिए जिला में से 4950 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। 21 अप्रैल को आयोजित करवाई गई परीक्षा में 3950 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1000 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला द्वारा भी परीक्षाओं की चेकिंग के लिए अध्यापकों की ऑब्जर्वर की टीमें गठित कर परीक्षा केंद्रों पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें