लक्ष्य, दीपेंद्र और केशव बने शतरंज में चैंपियन
भिवानी। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की 57वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप में चरखी दादरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-10 आयु वर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी के लक्ष्य ने बाजी मारी और अंडर-16 आयुवर्ग में चरखी-दादरी के नेशनल खिलाड़ी दीपेंद्र और ओपन वर्ग में चरखी-दादरी के नेशनल खिलाड़ी केशव चैंपियन बने।
नई अनाज मंडी स्थित जन सेवा हाई स्कूल में रविवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले के बाद हुए टाईब्रेकर मुकाबले में तोशाम की करीना को हिसार की कोमल के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। टाईब्रेकर गेम में हिसार की सुप्रिया ने तोशाम की स्नेहा पर रोमांचक जीत दर्ज की।
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का जिला शतरंज टीम में चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन अवसर पर एचसीए महासचिव कुलदीप, बीजेपी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गोयल सीए, स्कूल प्रधान सुभाष मित्तल, महासचिव सतीश अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईमरान बापोडा, प्रिंसिपल मुन्नी भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल अमित नारू, राजेश सांकरोड़िया, नरेश गर्ग, गोपाल, जय प्रकाश, रामौतार, सन्दीप, लेखराज, हरिकिशन, बजरंगलाल, अशोक, देबूराम, श्यामलाल, हनुमान प्रसाद, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
--
ये रहे विजेता
अंडर-10 आयुवर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी के लक्ष्य, निखिल, आदित्य क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर विजेता रहे। वहीं, अंडर-16 आयुवर्ग में चरखी-दादरी के दीपेन्द्र, रोहतक के अनुभव ने क्रमश: पहले से दूसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में चरखी-दादरी के केशव पहले स्थान पर विजेता रहे।
लड़कियों के अंडर-16 आयुवर्ग में तोशाम की खुशी, हिसार की कोमल, तोशाम की करीना तथा ओपन वर्ग में हिसार की सुप्रिया, तोशाम की स्नेहा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर विजेता रही।